उत्तराखंड: पति लंदन में, पत्नी ने जहर खाकर दी जान..रो-रोकर बेसुध हुए दो मासूम बच्चे, अब किसे कहेंगे मां?

Haldwani News: सबसे दुखद पहलू ये है कि महिला के दो मासूम बच्चे हैं, जो लगातार बिलख रहे हैं। खबर क्या है? विस्तार से जानिए
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Haldwani Woman Suicide: woman committed suicide by consuming poison in Haldwani
Image: woman committed suicide by consuming poison in Haldwani

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। महिला का पति लंदन में रहता है। सबसे दुखद पहलू ये है कि महिला के दो मासूम बच्चे हैं, जो लगातार बिलख रहे हैं। खबर क्या है? विस्तार से जानिए

woman committed suicide in Haldwani

खबर हल्द्वानी के दमुवाढूंगा से है। यहां एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला का पति लंदन में रहता है और उनके दो बच्चे हैं। मां की लाश देखकर बच्चों का रोना नहीं रुक रहा। बिलख-बिलख कर दोनों मासूम बेसुध हो गए हैं। दमुआढूंगा में 27 साल की उर्मिला देवी अपने दो बच्चों के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। शनिवार दोपहर 3 बजे के करीब महिला ने जहर खाकर जान दे दी।

Haldwani Woman Suicide

इसके बाद आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया। लोग आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले गए, लेकिन देर हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि महिला का पति लंदन में रहता है और वो तीन साल के वीजा पर वहां नौकरी कर रहा है। दोनों की एक 8 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है। जानकारी मिली है कि 3 साल पहले पूरा परिवार हल्द्वानी में आकर बसा था। फिलहाल महिला के पति को फोन पर इस दुखद घटना की जानकारी दी गई है। सवाल ये है कि आखिर दो मासूम अब किसे मां कहकर पुकारेंगे?