Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यानी यूकाडा ने केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की टेंडर प्रोसेस पूरी कर ली है।
कुल मिलाकर आठ हेलीकॉप्टर ऑपरेटर्स का सिलेक्शन किया गया है। इसमें फाटा सेक्टर से चार, सिरसी सेक्टर से दो और गुप्तकाशी सेक्टर से दो ऑपरेटर्स का सिलेक्शन किया गया है। चलिए आपको बताते हैं इस बार हेलीकॉप्टर के लिए एक तरफा किराया क्या रहेगा।
फाटा से केदारनाथ: 4840 प्रति यात्री
गुप्तकाशी से केदारनाथ: 6077 प्रति यात्री
सिरसी से केदारनाथ: 3043 प्रति यात्री
अब आपको बताते हैं कि किस वेबसाइट से आप टिकट बुक कर सकेंगे। IRCTC के अधिकृत हेली यात्रा पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in के जरिए आप टिकट बुक कर सकते हैं।