उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा, पहाड़ों में डॉक्टरों को मिलेगा 50% ज्यादा वेतन

स्वास्थ्य मंत्री Subodh Uniyal ने घोषणा की है कि पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा देने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को 50% अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा सके।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
उत्तराखंड डॉक्टर सैलरी: 50 percent Extra Salary to Specialist Doctors in Hilly Areas
Image: 50 percent Extra Salary to Specialist Doctors in Hilly Areas

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। Subodh Uniyal ने आजतक के मंच से घोषणा की कि अब इन क्षेत्रों में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों को 50% अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा।

50 percent Extra Salary to Specialist Doctors in Hilly Areas

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का मानना है कि पहाड़ों में डॉक्टरों की कमी बड़ी समस्या है, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण विशेषज्ञ डॉक्टर वहां जाने से बचते हैं। ऐसे में अतिरिक्त वेतन देकर उन्हें आकर्षित करने की योजना बनाई गई है।

पहाड़ी क्षेत्रों को मिलेगा फायदा

इस फैसले से दूरदराज के गांवों में बेहतर इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद फिर जागी है। मरीजों को शहरों में रेफर करने की जरूरत कम होगी और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।

लंबे समय से है मांग

पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही थी। यह फैसला उस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सरकार का यह कदम यदि सही तरीके से लागू हुआ, तो उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।