देहरादून से बड़ी खबर, पत्नी-बच्ची को कमरे में बंद कर पति ने की खुदकुशी.. 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज

Dehradun News: शुभम ने 2024 में लव मैरिज की थी। शुभम ड्राइविंग का काम करता था। शुभम का काफी समय से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Dehradun Sunderwala suicide: Husband commits suicide in Sunderwala
Image: Husband commits suicide in Sunderwala

देहरादून: देहरादून (Dehradun News) से आज की बड़ी खबर सामने आई है। यहां रायपुर थाना क्षेत्र के सुंदरवाला में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने अपनी पत्नी और बच्ची को कमरे में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची अभी सिर्फ 3 महीने की है।

Dehradun News: Husband commits suicide in Sunderwala

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सिटी कंट्रोल रूम के जरिए इस बात की खबर मिली। बताया गया कि सुंदरवाला में रहने वाला 24 साल के शुभम ने खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले उसने अपनी पत्नी और बच्ची को एक कमरे में बंद कर दिया। आगे पढ़िए..

खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल प्रभाव से मौके पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि शुभम ने 2024 में लव मैरिज की थी। शुभम ड्राइविंग का काम करता था। शुभम का काफी समय से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। इसके अलावा मौके से जरूरी फोटोग्राफ भी ले लिए गए हैं। शव को कोरोनेशन अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस तका कहना है कि मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। हालांकि, पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखा है। मामले की जांच जारी है। देहरादून की खबरों के लिए Dehradun news पढ़ते रहें।