Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: हूटर का गलत इस्तेमाल और वीआईपी रौब दिखाने पर यूपी के विधायक के बेटे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने वाहन सीज कर दिया। यह कार्रवाई ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर की गई।
दरअसल, मालरोड पर जाम के दौरान एक सफेद SUV में सवार युवक ने बिना अनुमति हूटर बजाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत वाहन को रुकवाया। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक विधायक के बेटे ने पिता के नाम की धौंस देते हुए कहा कि क्या तुम नहीं जानते कि पापा विधायक हैं हमारे, युवक ने अपनी गलती मानने के बजाय अधिकारियों से बहस करना शुरू कर दिया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और कुछ समय के लिए जाम भी लग गया।
अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए चालक और युवक को वाहन से बाहर बुलाया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को मौके पर ही सीज कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरा विवाद और प्रशासन की कार्रवाई देखी जा सकती है।
सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई को VIP कल्चर के खिलाफ बड़ा कदम बताया जा रहा है और SDM की कार्रवाई की प्रशंसा की जा रही है। विधायक पुत्र को वाहन को छुड़ाने के लिए अब कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। ये विडियो भी देखिये..