Uttarakhand news: एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद बाइक को दो सौ मीटर तक सड़क पर रगड़ते हुए ले गए।
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: speeding car collided with a bike in Rudrapur
रुद्रपुर: उत्तराखंड में आकर बाहरी राज्यों के युवाओं के सिर पर गर्मी चढ़ जाती है। कभी कोई फायरिंग करता है, कोई नदी किनारे बैठकर दारू पीता है, तो कोई हंगामा काटता है। सवाल है कि इनके लिए कोई कायदे-कानून नहीं हैं क्या?
Car collided with bike and people in Rudrapur
देर रात उत्तराखंड के रुद्रपुर में जो हुआ, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। यहां यूपी नंबर की एक लाल कार सड़क पर फर्राटे भर रही थी। इसके बाद तो कार ने बीच सड़क पर तांडव मचाना शुरू कर दिया। कार में सवार युवक लोगों को रौंदते चले गए। पहले एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद बाइक को दो सौ मीटर तक सड़क पर रगड़ते हुए ले गए। आगे पढ़िए...
Uttarakhand news: Rudrapur UP number car
सिर्फ बाइक सवार ही नहीं बल्कि अन्य लोगों को भी कार में सवार युवकों ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद बाकी लोगों के टक्कर मार दी। यूं समझ लीजिए तकि जो भी कार के रास्ते में आया, वो घायल हो गया। यूपी नंबर की लाल कार ने सड़क पर खूब बवाल काटा। मामला बढ़ने लगा तो मौके पर मौजूद लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। गांधी मैदान के पास कार का टायर फट गया। इसेक बाद कार में मौजूद लोग मौके से भाग गए। लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर दी। पुलिस वने मौके पर पहुंचकर कार नंबर के आधार पर मालिक की तलाश करना शुरू कर दिया है।