ऋषिकेश में एक विवाहित महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में प्रॉपर्टी कारोबारी पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला अब एसआईटी जांच के तहत है।
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: FIR Filed Against Property Dealer and Son in Rishikesh
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला ने प्रॉपर्टी कारोबारी पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
FIR Filed Against Property Dealer and Son in Rishikesh
पीड़िता के अनुसार, आरोपितों ने वर्ष 2021 से 2024 तक उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए कई बार दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया। विरोध करने पर उसे और उसकी छोटी बेटी को जान से मारने की धमकी दी जाती थी, जिससे वह लंबे समय तक चुप रहने को मजबूर रही।
पति के व्यापारिक साझेदार निकले आरोपी
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित उसके पति के व्यापारिक साझेदार हैं। इनमें मनजीत जौहर, उसका पुत्र मानव जौहर और कुशाग्र शर्मा उर्फ रोमी शामिल हैं। महिला का यह भी कहना है कि जब उसने अपने पति को इस बारे में बताया, तो उसकी बात को अनसुना कर दिया गया। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।आगे पढ़िए..
आरोपी अपने आवास से गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी एसआई हिमानी चौधरी ने बताया कि आरोपी कुशाग्र शर्मा को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने मामले में निष्पक्ष जांच न होने की आशंका जताई है। इसके बाद केस की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन स्क्वायड (SIT) को सौंप दी गई है। अब पूरे मामले की जांच एसआई हिमानी चौधरी के नेतृत्व में की जा रही है।
तीर्थनगरी की छवि पर लगा धब्बा
गंगा तट पर बसी धार्मिक नगरी ऋषिकेश अपनी पवित्रता और आध्यात्मिक पहचान के लिए जानी जाती है। ऐसे में इस तरह के गंभीर आरोप सामने आने से शहर की छवि पर असर पड़ा है। वहीं, शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार पर लगे आरोपों से स्थानीय लोग भी हैरान हैं।
यह मामला न केवल एक गंभीर आपराधिक घटना है, बल्कि सामाजिक और कानूनी व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े करता है। पुलिस की आगे की कार्रवाई और SIT जांच के निष्कर्ष पर सभी की नजरें टिकी हैं।