Dehradun news: देहरादून में पुलिस का मसाज सेंटर पर छापा, बाहरी राज्यों की 7 लड़कियां हिरासत में

Dehradun news: छापेमारी के दौरान 7 महिलाओं (Dehradun spa center raid) को हिरासत में लिया गया। ये सभी महिलाएं बाहरी राज्यों की हैं।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Dehradun spa center: Police raids spa centers in Vikasnagar Dehradun
Image: Police raids spa centers in Vikasnagar Dehradun

देहरादून: उत्तराखंड में स्पा सेंटर, मसाज सेंटर के नाम पर किस तरह से जिस्म का अवैध काला कारोबार चल रहा है, ये बात जग जाहिर है। देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, ऋषिकेश से आपको अक्सर ये खबरें सुनने को मिलती होंगी।

Police raid spa centers in Dehradun

अब खबर देहरादून के विकासनगर से है। यहां पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां महिलाओं को बिना वेरिफिकेशन के रखा गया था। खास बात ये है कि छापेमारी के दौरान 7 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। ये सभी महिलाएं बाहरी राज्यों की हैं। बीएनएस की धारा 172 के तहत सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। आगे पढ़िए

दरअसल आजकल उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन प्रहार चला रही है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने इसे लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत रविवार यानी 5 अप्रैल को पुलिस ने विकासनगर बाजार में दो स्पा सेंटरों पर छापा मारा। स्पा सेंटर्स में भारी अनियमितताएं पाई गईं। इसी दौरान पुलिस ने 7 महिलाओं को हिरासत में लिया। ये सातों महिलाएं बिना वेरिफिकेशन के वहां काम कर रही थीं। इसके अलावा स्पा सेंटर के संचालक पर भी कड़ा एक्शन लिया गया। पुलिस के एक्शन (Dehradun spa center raid) के बाद स्पा सेंटरों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।