Haridwar News: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 4 साल की बच्ची के साथ शौचालय में दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया। जहां मौके पर मौजूद यात्रियों ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर मासूम को हैवान के चंगुल से छुड़ाया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Attempted Assault on 4-Year-Old at Haridwar Station
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिला शौचालय के अंदर करीब साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया, जिससे पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
Attempted Assault on 4-Year-Old at Haridwar Station
जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची का परिवार मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का रहने वाला है। परिवार उज्जैन, खाटू श्याम और वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा पूरी कर हरिद्वार और ऋषिकेश होते हुए घर लौट रहा था। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय बच्ची ने शौचालय जाने की बात कही। पिता ने उसे टिकट घर के पास स्थित महिला शौचालय में भेज दिया और खुद बाहर खड़े रहे।
शौचालय के अंदर घुसा दरिंदा
इसी दौरान एक युवक बच्ची के पीछे-पीछे महिला शौचालय में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बच्ची कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। कुछ ही देर में बच्ची की चीखें बाहर तक सुनाई दीं। आवाज सुनते ही पिता और आसपास मौजूद यात्री तुरंत शौचालय की ओर दौड़े, दरवाजा अंदर से बंद था। जब लोगों ने झांककर देखा तो अंदर एक युवक के पैर नजर आए। अनहोनी की आशंका होते ही यात्रियों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। आगे पढ़िए..
पिता से लिपटकर रो पड़ी मासूम
दरवाजा टूटते ही देखा गया कि युवक बच्ची को गलत तरीके से पकड़े हुए था। पिता और यात्रियों ने तुरंत बच्ची को छुड़ाया और आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि, हंगामे के बीच आरोपी भीड़ से छूटकर फरार हो गया। घटना के बाद बच्ची बेहद डरी हुई थी। जैसे ही उसे बचाया गया, वह अपने पिता से लिपटकर रोने लगी। उसके चेहरे पर डर साफ नज़र आ रहा था।
जीआरपी ने कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी यश यादव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का बयान
जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है, ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिल सके।