रुद्रप्रयाग में रेल टनल का एक हिस्सा ध्वस्त! VIDEO में दिखा डरावना मंजर, मजदूरों में दहशत

Rudraprayag में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की टनल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मलबा और पानी तेजी से गिरता दिख रहा है, जिससे मजदूरों में दहशत फैल गई।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
रुद्रप्रयाग टनल हादसा: Tunnel Collapse in Rishikesh-Karnaprayag Rail Project in Rudraprayag
Image: Tunnel Collapse in Rishikesh-Karnaprayag Rail Project in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की टनल में हड़कंप मच गया जब टनल में दरार पड़ गई और मलबा और पानी तेज़ी से गिरने लगा। रेल लाइन परियोजना के तहत बन रही एक टनल का हिस्सा अचानक टूट गया। इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Tunnel Collapse in Rishikesh-Karnaprayag Rail Project in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की टनल में हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि टनल के अंदर से भारी मात्रा में मलबा गिर रहा है। पानी तेज़ी से अंदर घुस रहा है और मजदूरों में डर और भगदड़ का माहौल है। आगे देखिये विडियो..

उठे बड़े सवाल

वायरल वीडियो में टनल में गिरते पानी और मलबे से निर्माण की कार्यनीति, निर्माण गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। यह निर्माण कार्य मेघा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। टनल में काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह घटना न सिर्फ एक निर्माण हादसा है, बल्कि बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर चेतावनी भी है। ये विडियो भी देखिये..

  • Youtube सब्सक्राइब करें: