Rishikesh Tourist News: ऋषिकेश के नीलकंठ मार्ग पर चेकिंग के दौरान हरियाणा के पर्यटकों और पुलिस के बीच विवाद हुआ। कार में शराब पीने पर रोकने से महिला पुलिसकर्मियों से उलझ गई..
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Clash Between Haryana Tourists and Police on Neelkanth Route
ऋषिकेश: ऋषिकेश के नीलकंठ मार्ग पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब पुलिस चेकिंग के दौरान हरियाणा से आए पर्यटकों और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। यह घटना पौड़ी गढ़वाल जिले के फूलचट्टी क्षेत्र के पास की बताई जा रही है।
Clash Between Haryana Tourists and Police on Neelkanth Route
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका, जिसमें बैठे कुछ लोग कथित रूप से शराब पी रहे थे। पुलिस द्वारा रोकने और पूछताछ करने पर कार में मौजूद एक महिला अचानक आक्रामक हो गई और पुलिसकर्मियों से उलझने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिस पर झूठे आरोप लगाने और फंसाने की बात कहती हुई नजर आ रही है। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब महिला दो पुलिसकर्मियों पर हावी होती दिखी। आगे पढ़िए
राफ्टिंग गाइड्स ने किया विरोध
घटना के दौरान मौके पर मौजूद राफ्टिंग गाइड्स ने महिला के व्यवहार का विरोध किया और पुलिस का समर्थन किया। इसके बाद कार में मौजूद अन्य लोगों ने महिला को शांत कर कार में बैठाया। वीडियो में यह भी देखा गया कि महिला ने राफ्टिंग गाइड्स के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। लक्ष्मण झूला पुलिस ने इस मामले पर स्पष्ट किया कि यह घटना उनके क्षेत्र की नहीं है। यह विवाद नीलकंठ मार्ग के फूलचट्टी इलाके में हुआ, जो पौड़ी जिले में आता है। घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग पुलिस के समर्थन में हैं, तो कुछ पर्यटकों के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना गैरकानूनी
भारत में सार्वजनिक स्थानों या वाहन में शराब पीना कई राज्यों में नियमों के खिलाफ है और इस पर कार्रवाई हो सकती है। ऋषिकेश के नीलकंठ मार्ग पर हुई यह घटना एक बार फिर पर्यटकों के व्यवहार और कानून के पालन पर सवाल खड़े करती है।