Uttarakhand: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन में रिसाव से हड़कंप, टनल में अफरा-तफरी; वीडियो वायरल

Rudraprayag में निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की एक टनल में पानी के रिसाव का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। प्रशासन ने इस पर स्थिति स्पष्ट की है, पढ़िए..
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Rudraprayag Tunnel Leakage: Water Leakage Video on Rishikesh-Karnaprayag Rail Tunnel Goes Viral
Image: Water Leakage Video on Rishikesh-Karnaprayag Rail Tunnel Goes Viral

रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत Rudraprayag में आज टनल में पानी के रिसाव और बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई तथा सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।

Rishikesh-Karnaprayag Rail Tunnel Leakage Video Goes Viral

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे टनल के अंदर आंशिक मिट्टी धंसाव हुआ, इसके चलते पानी का रिसाव शुरू हो गया। यह घटना टनल 7बी पैकेज के इमरजेंसी हिस्से में हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जैसा साफ़ दिखता है, टनल के अंदर पानी और मलबा दिखाई देने के बाद कर्मचारियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टनल में गिरते पानी और मलबे से निर्माण और सुरक्षा पर भी सवाल उठे। आपको बता दें, ये निर्माण कार्य मेघा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। विडियो भी देखिये..

अफवाहों पर न करें विश्वास: पुलिस

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर ने स्पष्ट किया कि कोई जनहानि नहीं हुई, सभी कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है। निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी की तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।
फिलहाल निर्माण कार्य सामान्य रूप से जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो या अफवाहों पर विश्वास न करें, केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: