Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के पहाड़ों से अब ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं कि बेटियों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। अपने ही रिश्तेदार बेटियों के लिए हैवान बन रहे हैं।
ताजा मामला बागेश्वर जिले का है। यहां रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 47 साल के एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग भतीजी का दो साल तक रेप किया। इसके बाद जब नाबालिग गर्भवती हुई तो चाचा ने जबरन गर्भपात भी करवाया। इस खबर के सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए
7 अप्रैल को पुलिस थाने में अपने चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया गया कि मल्लादेश फरसाली गांव के रहने वाले 47 वर्ष के भूपाल साह ने अपने 16 वर्ष की नाबालिग भतीजी के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया। बीच में नाबालिग गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी कराया गया। पुलिस ने भूपाल साह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1)/88 के साथ-साथ पोक्सो एक्ट की भी धाराएं लगाई हैं। सवाल ये है कि क्या वास्तव में पहाड़ में बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं? क्या अब अपने ही रिश्तेदार बेटियों की अस्मत के दुश्मन बन रहे हैं?