Uttarakhand News: लालकुआं में 10वीं की छात्रा के लापता होने से हड़कंप मच गया। झाड़ियों में कपड़े मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी, 5 घंटे में दिल्ली में लोकेशन ट्रेस हुई। पढ़ें पूरी खबर।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Missing Class 10 Student From Lalkuan Found Traced in Delhi
लालकुआं: उत्तराखंड के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में 10वीं कक्षा की एक छात्रा के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। छात्रा रोज की तरह स्कूल गई थी, लेकिन घर लौटते समय रास्ते से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता और डर का माहौल बन गया है।
Missing Class 10 Student From Lalkuan Found Traced in Delhi
जानकारी के अनुसार, मोटाहल्दू क्षेत्र की रहने वाली छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद घर के लिए निकली थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने आसपास और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। तलाश के दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में छात्रा के कपड़े मिलने से मामला और गंभीर हो गया। इस घटना के बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आगे पढ़िए
पुलिस और जांच एजेंसियां जुटीं
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। साथ ही आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर छात्रा के आखिरी मूवमेंट को ट्रेस करने की कोशिश की गई। पुलिस ने महज 5 घंटे के भीतर 50 से ज्यादा CCTV फुटेज की जांच की। तकनीकी विश्लेषण और लगातार प्रयासों के बाद छात्रा की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस की गई, जिससे जांच को नई दिशा मिली है।
पुलिस की प्राथमिकता – सुरक्षित बरामदगी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए सभी टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। बच्ची की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उसे सकुशल बरामद करने के लिए विशेष टीम दिल्ली रवाना कर दी गई है।