Uttarakhand: गढ़वाल में अचानक बढ़ा अलकनंदा नदी का पानी, सैलाब के बीच टापू पर फंसा ट्रक; मचा हड़कंप

Srinagar Garhwal: डैम से अचानक पानी छोड़ दिया गया। पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर बढ़ गया। अचानक बहाव बढ़ने की वजह से डंपर नदी के बीचों-बीच फंस गया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Srinagar Garhwal truck: Truck stuck in the river in Srinagar Garhwal
Image: Truck stuck in the river in Srinagar Garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां श्रीयंत्र टापू के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Truck stuck in the river in Srinagar Garhwal

दरअसल यहां एक डंपर खनन के काम में लगा हुआ था। तभी अचानक से लक्खनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। पानी बढ़ने की वजह से चालक और कंडक्टर भी टापू में ही फंस गए। दोनों ही तेज धारा के बीच फंस गए थे। लोगों ने प्रशासन को इस बात की खबर दी तो तत्काल ही एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव दल ने तत्कार कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आगे पढ़िए

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक खनन सामग्री लेने के लिए डंपर नदी के बीचों-बीच उतरा था। इस दौरान डैम से अचानक पानी छोड़ दिया गया। पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर बढ़ गया। अचानक बहाव बढ़ने की वजह से डंपर नदी के बीचों-बीच फंस गया। डंपर में सवार चालक और सहयोगी ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन कोशिश नाकाम रही। इस दौरान मौके पर हो-हल्ला मचना भी शुरू हो गय़ा। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और जल पुलिस ने तुरंत ही एक्शन लिया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को टापू से बाहर निकाल लिया। उधर Srinagar Garhwal प्रशासन ने अपील की है कि खनन कार्य के दौरान सतर्कता बरतें। जलस्तर की जानकारी लेकर ही नदी में उतरें।