उत्तराखंड: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक बनी आग का गोला, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत

Haridwar News: बहादराबाद के अलीपुर गांव में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक में लगी आग। दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, पुलिस जांच जारी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Bahadrabad accident news: Two Youths Killed After Bike Catches Fire in Fatal Road Accident
Image: Two Youths Killed After Bike Catches Fire in Fatal Road Accident

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर राख हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Two Youths Killed After Bike Catches Fire in Fatal Road Accident

जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को देर रात दो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। अलीपुर गांव से कुछ दूरी पहले ही उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर राख हो गई। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई और वह आग का गोला बन गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों युवकों को आग लगी बाइक से दूर किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आगे पढ़िए

मृतकों की पहचान

राहुल (पुत्र रामवीर) निवासी अलीपुर गांव
राजकमल (पुत्र राजेंद्र कुमार) निवासी अलीपुर गांव

हादसे की वजह की जांच जारी

इस घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके।हादसे की खबर जैसे ही अलीपुर गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों युवकों की अचानक हुई मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।