CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! 1 क्लिक में ऐसे करें चेक, देहरादून रीजन का रिपोर्ट कार्ड देखिये

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट आज 15 April 2026 को जारी कर दिए गए हैं। इस घोषणा के साथ ही देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
CBSE 10th Result 2026: CBSE 10th Board Result 2026
Image: CBSE 10th Board Result 2026

देहरादून: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं कक्षा के छात्रों का इन्तजार खत्म चुका है। आज शाम CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आज 15 April 2026 को जारी कर दिए हैं।

CBSE 10th Board Result 2026

Central Board of Secondary Education ने कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को शाम 4 बजे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। छात्र अब अपने परीक्षा परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा दी थी और सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। इस बार Dehradun रीजन का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। आगे पढ़िए..

देहरादून: रिजल्ट सुधरा, रैंकिंग में नुकसान

देहरादून रीजन के आंकड़ों के अनुसार, क्षेत्र का पास प्रतिशत 91.59% दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष के 90.97% से थोड़ा अधिक है। इससे साफ है कि छात्रों के प्रदर्शन में सुधार हुआ है और उन्होंने बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। हालांकि पास प्रतिशत में वृद्धि हुई है, लेकिन रैंकिंग के मामले में देहरादून रीजन को थोड़ा नुकसान हुआ है। इस बार 22 संभागों में से इसे 16वां स्थान मिला है, जबकि पिछले साल 17 संभागों में यह 13वें स्थान पर था। यानी प्रतिशत बेहतर होने के बावजूद प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण रैंकिंग में गिरावट देखी गई है। यह दर्शाता है कि अन्य क्षेत्रों में भी छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

यहां चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए https://cbse.gov.in और https://cbseresults.nic.inजैसी आधिकारिक वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल सुविधा को ध्यान में रखते हुए DigiLocker और UMANG ऐप्स पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया गया है। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज कर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।