Haldwani के मुखानी क्षेत्र में बंद पड़े मकान को चोरों ने दो बार निशाना बनाते हुए तीन एलपीजी गैस सिलिंडर चोरी कर लिए। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Thieves Steal Three LPG Cylinders from Locked House in Haldwani
हल्द्वानी: Haldwani के Mukhani क्षेत्र में चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है। आदर्श नगर गली नंबर-3 निवासी श्वेता क्वीरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति निखिल सिंह क्वीरा के इलाज के सिलसिले में 4 मार्च को घर से बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनके बंद पड़े मकान को निशाना बनाया।
Thieves Steal Three LPG Cylinders from Locked House in Haldwani
पीड़िता के अनुसार, उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोर घर की बाउंड्री लांघकर अंदर घुसा और गैलरी में रखे दो एलपीजी गैस सिलिंडर चोरी कर ले गया। जब 28 मार्च को वह वापस घर लौटीं, तब उन्हें इस चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद श्वेता क्वीरा दोबारा अपने पति के इलाज के लिए घर से बाहर चली गईं। इसी बीच 11 अप्रैल की तड़के करीब साढ़े चार बजे चोर ने फिर से उसी घर को निशाना बनाया और इस बार एक और गैस सिलिंडर चोरी कर फरार हो गया। आगे पढ़िए..
CCTV में कैद हुई वारदात
दूसरी बार हुई चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर की गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। पीड़िता ने बताया कि चोर कुल तीन एलपीजी गैस सिलिंडर चोरी कर ले गया है। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।