Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां गलत कट की वजह से एक परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में परिवार की एक महिला की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आज सुबह एक परिवार ऑटो में बैठकर हल्द्वानी से लालकुंआ की तरफ जा रहा था। इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बेतरतीब कट की वजह से हादसा हो गया। गुमटी पर मौजूद कट पर ऑटो नेक्सॉन कार से टकराकर पलट गया। पूरा परिवार हल्द्वानी का ही रहने वाला है। ऑटो नंबर UK04TB2641 में सवार होकर पूरा परिवार लालकुंआ की तरफ जा रहा था। आगे पढ़िए..
जैसे ही ऑटो हाईवे पर बने कट पर पहुंचा, तो यहां नेक्सॉन कार से जोकदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में रोजी नाम की महिला की मौत हो गई। जबकि परिवार के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बेतरतीब कट्स हादसे की वजह बन रहे हैं।