रामनगर में एक होटल से दो नाबालिग छात्राएं स्कूल ड्रेस में मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल को सील कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Minor Schoolgirls Found in Hotel Room in Ramnagar
रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कानियां क्षेत्र स्थित एक होटल में दो नाबालिग छात्राएं स्कूल ड्रेस में मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
Minor Schoolgirls Found in Hotel Room in Ramnagar
जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले की सूचना सबसे पहले पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी को मिली। उन्होंने बिना देर किए पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छात्राओं के साथ मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर रामनगर कोतवाली में पूछताछ शुरू की। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं शहर के एक इंटर कॉलेज की हैं और होटल के कमरे में मौजूद मिलीं।
मदन जोशी ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्हें पहले से ही इस होटल में संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि होटल संचालक ने न तो छात्राओं की आईडी जांची और न ही किसी तरह का सत्यापन किया। हैरानी की बात यह है कि दोनों नाबालिग छात्राएं स्कूल ड्रेस में थीं, इसके बावजूद उन्हें कमरा दे दिया गया, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। आगे पढ़िए..
पुलिस ने होटल सील कर शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। साथ ही होटल के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि दोनों छात्राएं नाबालिग हैं, इसलिए मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला न केवल सुरक्षा व्यवस्था बल्कि होटल संचालन के नियमों पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।