उत्तराखंड के 5 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत; अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू जैसे हालात हैं, जबकि पहाड़ी जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 20 April 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 20 April 2026

देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप के साथ तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। खासतौर पर ऊधम सिंह नगर और रुड़की में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Uttarakhand Weather Update 20 April 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौनी का दौर जारी है। कभी धूप तो कभी बादल छाने से मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, इससे उमस बढ़ने के कारण लोगों को कुछ परेशानी भी हो रही है। राजधानी देहरादून में रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। बीच-बीच में आंशिक बादल जरूर दिखाई दिए, लेकिन दोपहर बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। यहां अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। मैदानी इलाकों के विपरीत, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम करवट लेने की संभावना है। यहां आंशिक बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, दिन के समय धूप और बादलों की आंख-मिचौनी भी जारी रह सकती है, जिससे उमस महसूस हो रही है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार 20 अप्रैल को उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। इससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हो रहा है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और पारे में लगातार वृद्धि हो रही है।

विभिन्न शहरों का तापमान

रविवार को विभिन्न शहरों में तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:
देहरादून: अधिकतम 36.7°C, न्यूनतम 20.9°C
ऊधम सिंह नगर: अधिकतम 39.4°C, न्यूनतम 16.4°C
मुक्तेश्वर: अधिकतम 28.9°C, न्यूनतम 13.1°C
नई टिहरी: अधिकतम 26.2°C, न्यूनतम 13.4°C

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और बढ़ सकती है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।