Uttarakhand weather: उत्तराखंड के 6 शहरों 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी

Uttarakhand weather: पारा 39 डिग्री को छू गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों में जल्द ही पारा 40 के पार जा सकता है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update April 21
Image: Uttarakhand Weather Update April 21

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग लगातार बदलते मौसम पर नजर बना रहा है।

Uttarakhand Weather Update April 21

खासतौर पर उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। पारा 39 डिग्री को छू गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों में जल्द ही पारा 40 के पार जा सकता है। खासतौर पर काशीपुर, रुड़की, हरिद्वार, रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर और कोटद्वार में गर्मी नए रिकॉर्ड बना रही है। इन शहरों में तापमान 39 डिग्री के पास पहुंच गया है। अंदेशा जताया गया है कि इन शहरों में जल्द ही तापमान 40 के पार जा सकता है। आगे पढ़िए

कुल मिलाकर इन शहरों के लोगों को अभी और तपिश झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अभी फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली। अगले दो दिन पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को खासी परेशानी में डाल सकते हैं। हालांकि गुरुवार से एक बार फिर से थोड़ी सी राहत मिल सकती है। पहाड़ी जिलों में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद एक बार फिर से आम लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।