Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कर्नाटक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रानीखेत के 23 वर्षीय युवक कार्तिकेय शर्मा की मौत हो गई। इस घटना के बाद उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अचानक हुई इस दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के रानीखेत निवासी कार्तिकेय शर्मा कार्तिकेय शर्मा कर्नाटक के एक संस्थान में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। उनका कोर्स अगले महीने मई में पूरा होने वाला था। वे अपने दो दोस्तों के साथ किसी जरूरी काम से कार में निकले थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार्तिकेय गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के तुरंत बाद कार्तिकेय को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर के सामने आते ही परिवार और परिचितों में कोहराम मच गया। आगे पढ़िए..
मृतक कार्तिकेय अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और एक होनहार छात्र के रूप में जाने जाते थे। हादसे के समय कार्तिकेय का परिवार हल्द्वानी में एक विवाह समारोह में शामिल था। उन्हें पहले यह सूचना दी गई कि उनका बेटा घायल है। परिवार तुरंत कर्नाटक के लिए रवाना हुआ, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही कार्तिकेय की मौत हो चुकी थी। परिवार ने कार्तिकेय का शव सुपुर्दगी में लेने के बाद कर्नाटक में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान परिवार पूरी तरह शोक में डूबा रहा, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।