Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। एक तरफ पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है तो दूसरी तरफ मैदानों में गर्मी से लोग बेहाल हैं।
शुक्रवार को रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश की फुहारें पड़ी। इसके अलावा 3500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। बताया गया है कि पहाड़ों में रह-रहकर बारिश-बर्फबारी का दौर ऐसे ही चलता रहेगा। खासतौर पर चार धाम यात्रा पर जाने वाले लोगों को ठंड के कपड़े रखना बेहद जरूरी है। आगे पढ़िए..
< br/>वहीं मैदानों की बात करें तो देहरादून, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, हरिद्वार, रुड़की में भीषण गर्मी पड़ रही है। बताया गया है कि अगले 4-5 दिन पर मैदानों में ऐसे ही गर्मी पड़ती रहेगी। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से पहाड़ों में भी गर्मी का दौर शुरू हो गया था। भीषण गर्मी से पहाड़ तपने लगे थे। लेकिन छुटपुट बारिश की वजह से पहाड़ों में लोगों को थोड़ी राहत मिली है। कई जगहों में अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। आने वाले समय में भी पहाड़ों में मौसम बदल सकता है और एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहेंं।