Uttarakhand weather: आज 6 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में हीटवेब का अलर्ट

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज—मैदानों में 41°C गर्मी, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 26 April 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 26 April 2026

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों एक ओर मैदानी जिलों में तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू जैसे हालात लोगों को परेशान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी ने मौसम को सुहावना बना दिया है।

Uttarakhand Weather Update 26 April 2026

मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल राहत की संभावना कम बताई गई है। हालांकि, 28 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम बदलने के संकेत दिए गए हैं। मैदानी इलाकों में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। Dehradun और Haridwar जैसे क्षेत्रों में तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरिद्वार में पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और दिनभर गर्म हवाओं का असर बना हुआ है। आगे पढ़िए..

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 26 अप्रैल को उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। Uttarkashi, Rudraprayag, Bageshwar, Pithoragarh, Almora और Chamoli में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। 4400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। राज्य के शेष जिलों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे मैदानी इलाकों में भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट और बादलों की आवाजाही से गर्मी के प्रभाव में कमी आ सकती है।