Lok Janshakti Party (Ram Vilas) की उत्तराखंड में हुई बैठक में संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। पार्टी 20 से 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, जबकि गठबंधन पर फैसला Chirag Paswan लेंगे।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: LJP is preparing to contest elections on 20 to 25 seats
हरिद्वार: उत्तराखंड में Lok Janshakti Party (Ram Vilas) के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार, आगामी विधानसभा चुनाव और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
LJP (Ram Vilas) is preparing to contest elections on 20 to 25 seats
जानकारी के अनुसार बीते रविवार को जुर्स कंट्री क्लब हॉल में Lok Janshakti Party (Ram Vilas) के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष विशाल ठाकुर ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में तेजी से अपना जनाधार मजबूत कर रही है और आने वाले समय में एक प्रमुख राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरकर सामने आएगी। उन्होंने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जा सके।
प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पार्टी प्रदेश की 20 से 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव गठबंधन में लड़ा जाएगा या पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी, इस पर अंतिम निर्णय Chirag Paswan लेंगे। आगे पढ़िए..
कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश
प्रदेश प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुशासन, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान भी किया। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय सचिव मोनिका अष्टवाल ने कहा कि पार्टी जनता के मूलभूत मुद्दों को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, सुदृढ़ चिकित्सा सेवाएं और बेरोजगारी जैसे विषय पार्टी के मुख्य एजेंडे में शामिल हैं।
इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव भार्गव, शहीद कादरी अख्तर, एनके पटेल, संवेद कुमार शर्मा, संजय कुमार, शंभू प्रसाद भट्ट, विदेश कुमार, जय अर्नाल्ड, प्रवीण कुमार कांडपाल, श्रवण कुमार जैन और हरिद्वार के जिलाध्यक्ष गौतम कुमार समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।