उत्तराखंड में रिश्ते शर्मसार, पहले पत्नी को पिलाई जमकर शराब; फिर भाई के साथ मिलकर किया रेप

Uttarakhand news: देवभूमि उत्तराखंड में एक महिला के साथ उसके पति और देवर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
sexual assault case Uttarakhand: Husband and his brother raped the woman
Image: Husband and his brother raped the woman

उधमसिंह नगर: पुलभट्टा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक घिनौना मामला सामने आया है, यहां पति ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने अपने पति, देवर और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Husband and his brother raped the woman

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले ले Kichha के पुलभट्टा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 9 अप्रैल की रात उसका पति घर पर नहीं था। इसी दौरान उसका देवर शराब के नशे में उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही उसने अश्लील बातें भी कीं। महिला ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी इज्जत बचाई और तुरंत अपने पति को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। महिला का आरोप है कि अगले दिन उसका पति घर लौटा और अपने भाई के साथ उसके कमरे में बैठकर शराब पीने लगा। इसके बाद उन्होंने उसे भी जूस पीने के लिए दिया। आरोप है कि उस जूस में चुपके से शराब मिला दी गई थी। जूस पीने के कुछ समय बाद महिला को नशा होने लगा, जिससे वह बिस्तर पर लेट गई। इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके पति और देवर ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। जब उसके माता-पिता ने ससुराल पक्ष से इस मामले में बात करने की कोशिश की, तो आरोप है कि उन्हें पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आगे पढ़िए..

पुलभट्टा थाना क्षेत्र के एसओ Pradeep Mishra, ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति, देवर और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और विश्वास के मुद्दे को भी सामने लाती है। अब देखना होगा कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।