शाबाश भुली: देहरादून की तन्वी सुंद्रियाल की मेहनत रंग लाई, बिना ट्यूशन के हासिल किए 97% नंबर

देहरादून की तन्वी सुंद्रियाल ने बिना कोचिंग के ISC में 97% अंक हासिल कर मिसाल पेश की। जानें उनकी सफलता का मंत्र और भविष्य की योजना।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Tanvi Sundriyal ISC topper: Tanvi Sundriyal Scored 97 percent in ISC
Image: Tanvi Sundriyal Scored 97 percent in ISC

देहरादून: देहरादून की तन्वी सुंद्रियाल ने ISC परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। आज के समय में जहां अधिकांश छात्र बेहतर परिणाम के लिए कोचिंग का सहारा लेते हैं, वहीं तन्वी ने बिना किसी ट्यूशन के यह उपलब्धि हासिल की है।

Tanvi Sundriyal Scores 97% in ISC

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ISC (कक्षा 12) और ICSE (कक्षा 10) वर्ष 2026 की परीक्षाओं के परिणाम 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे घोषित किए हैं। देहरादून की निवासी तन्वी ने ISC में 97% अंक प्राप्त कर अपने परिजनों और विद्यालय का मान बढ़ाया है।

पीआईबी में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं पिता

कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी स्कूल की साइंस स्ट्रीम की छात्रा तन्वी का कहना है कि उनके शिक्षकों ने पढ़ाई को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाई। स्कूल का मार्गदर्शन उनकी सफलता की एक बड़ी वजह बना। तन्वी के पिता संजीव सुंद्रियाल पीआईबी में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं, जबकि उनकी मां करुणा सुंद्रियाल गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और सकारात्मक माहौल दिया। उनके समर्थन ने तन्वी को अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने में मदद की। आगे पढ़िए..

तन्वी ने अपनी सफलता का श्रेय स्वयं अध्ययन को दिया है। उन्होंने पूरे साल एकाग्रता के साथ पढ़ाई की और किसी भी विषय के लिए कोचिंग नहीं ली। वह नियमित रूप से स्कूल में पढ़ाए गए विषयों की पुनरावृत्ति करती रहीं, जिससे उनकी तैयारी मजबूत होती गई। उनके अनुसार, निरंतर अभ्यास और अनुशासन ही अच्छे परिणाम की कुंजी है। अपने भविष्य को लेकर तन्वी का लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाना है। वह आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं ताकि अपने सपने को पूरा कर सकें। तन्वी की इस उपलब्धि से उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बन रही है, जो यह दिखाती है कि बिना कोचिंग के भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।