Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम सुहाना हो गया है। आज भी कुछ जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी।
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 2 May 2026
देहरादून: Uttarakhand में हाल ही में हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने आज 2 मई को अभी प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update 2 May 2026
उत्तराखंड के कई जिलों में गुरुवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान कम होने से सुबह और शाम के समय ठंड महसूस की जा रही है। शुक्रवार को मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रही, लेकिन हल्की हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक बनी रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पहाड़ों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहने और रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आगे पढ़िए..
इनमें से Uttarkashi, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar और Pithoragarh जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान और गिर सकता है तथा ठंड का असर बढ़ सकता है।
तापमान की स्थिति
बीते शुक्रवार को Dehradun में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। Udham Singh Nagar में अधिकतम 32.4 और न्यूनतम 16.8 डिग्री रहा। Mukteshwar में अधिकतम 22.0 और न्यूनतम 6.9 डिग्री तथा New Tehri में अधिकतम 21.9 और न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।