Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां तीन दिनों से लापता चल रहे एक पुलिसकर्मी का शव गहरी खाई से बरामद किया गया है। उनके साथ उनकी कार भी दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिली है।
जानकारी के अनुसार, बीते 24 अप्रैल को भतरौजखान थाने से निकले कांस्टेबल संजीव कुमार का लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था, जिससे परिजनों और पुलिस विभाग की चिंता बढ़ गई थी। बताया जा रहा है कि संजीव कुमार रामनगर से अल्मोड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मछोड़ के पास पाटीगैर क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। 1 मई से पुलिस ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन संख्या UK 18 Q 2132 और उसमें सवार कांस्टेबल का शव बरामद किया गया। आगे पढ़िए..
मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र इकबाल सिंह निवासी साईं कॉलोनी, कुंडेश्वरी, काशीपुर (उधम सिंह नगर) के रूप में हुई है। इस घटना से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर इसे सड़क हादसा माना जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।