Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी बारिश, तूफान और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश से जलभराव और जनजीवन प्रभावित हो गया है।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बीते कई दिनों से हर दिन बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. Mussoorie में लगातार पांचवें दिन भी मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के प्रमुख क्षेत्र Mall Road पर कई जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और हालात ऐसे बन गए कि लोगों को सड़क पार करने के लिए रेलिंग का सहारा लेना पड़ा। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आगे पढ़िए..
मौसम विभाग के अनुसार आज 6 मई को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 3600 m से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली चमकने और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं प्रदेश के मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है |