उत्तराखंड: मसाज सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, मिजोरम से बुलाई थी लड़कियां; 6 गिरफ्तार

रुद्रपुर में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया। मिजोरम से लाई गई 5 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें 2 नाबालिग हैं। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Rudrapur spa raid: Sex racket busted at Rudrapur massage centre
Image: Sex racket busted at Rudrapur massage centre

रुद्रपुर: उत्तराखंड के Rudrapur में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे एक बड़े देह व्यापार रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस की छापेमारी में इस नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Sex racket busted at Rudrapur massage centre

मिजोरम पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ मिलकर कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। Rudrapur में स्पा सेंटरों में अचानक हुई इस कार्रवाई से संचालकों में भगदड़ मच गई, हालांकि पुलिस ने छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस ऑपरेशन के दौरान पांच युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। सभी युवतियाँ मिजोरम की रहने वाली बताई जा रही हैं।

नौकरी का लालच देकर फंसाया जाता था

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मिजोरम से लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर रुद्रपुर लाते थे। इसके बाद उन्हें डराकर और धमकाकर अवैध गतिविधियों में धकेला जाता था। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला संचालिकाएँ और अन्य सहयोगी शामिल हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 मोबाइल फोन, एक स्कैनर, रजिस्टर, आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

पहले भी मिल चुकी थीं शिकायतें

जिले में सैकड़ों स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिनमें से कुछ में अवैध गतिविधियों की शिकायतें पहले भी मिल चुकी हैं। हाल ही में हुई अन्य कार्रवाइयों में भी कई महिलाओं का रेस्क्यू और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। ये मामला दिखाता है कि मानव तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कितनी जरूरी है। पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे नेटवर्क पर बड़ी चोट पड़ी है, लेकिन अभी और सख्ती की जरूरत बनी हुई है।