पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही कमांडर जीप खाई में गिरी, युवक की मौत, तीन घायल

पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही एक जीप खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Pithoragarh Road Accident: Jeep Falls Into Gorge in Pithoragarh
Image: Jeep Falls Into Gorge in Pithoragarh

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे लोगों की जीप अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

Jeep Falls Into Gorge in Pithoragarh

पुलिस के अनुसार, जीप में सवार सभी लोग शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। मूनाकोट-वड्डा मार्ग पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और जीप सीधे खाई में जा गिरी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। इस हादसे में 22 वर्षीय लक्की भंडारी, निवासी कोटभाल्डे, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है।आगे पढ़िए..

घायलों का अस्पताल में इलाज

घायलों में जगदीश बिष्ट (40), मोहन बिष्ट (40) और सचिन चंद (22) शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

मूनाकोट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह कम विजिबिलिटी या तेज रफ्तार मानी जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लक्की भंडारी की मौत की खबर से कोटभाल्डे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में खासकर रात के समय वाहन चलाते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतें।