चंपावत में सामूहिक दुष्कर्म मामले के दौरान कोतवाली परिसर में हिंसक झड़प हुई। पीड़िता के पक्ष में आए कमल रावत पर आरोपित पक्ष ने हमला किया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Clash Inside Champawat Police Station Amid Gang Rape Case
चम्पावत: Champawat में सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। हालात तब बिगड़ गए जब कोतवाली परिसर के अंदर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे पूरा थाना परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया।
Clash Inside Champawat Police Station Amid Gang Rape Case
जानकारी के अनुसार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ कोतवाली पहुंचे थे और उनकी ओर से तहरीर लिख रहे थे। उसी दौरान आरोपित पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पहले दो लोगों ने उन पर हमला किया और कुछ देर बाद 8 से 10 लोग कोतवाली के अंदर घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। आगे पढ़िए..
कोतवाली परिसर में हुई इस घटना से पुलिस भी कुछ समय के लिए हतप्रभ रह गई। गाली-गलौज और हाथापाई के बीच स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और माहौल को नियंत्रित किया।
पुलिस ने की कार्रवाई
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और धारा 151 के तहत कार्रवाई की। एसपी रेखा यादव ने बताया कि स्थिति को काबू में कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना से पहले भी दुष्कर्म मामले को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ था। पीड़िता की तलाश और मामले की जांच के दौरान स्थिति संवेदनशील बनी हुई थी, जो अब इस मारपीट के बाद और गंभीर हो गई है।