देहरादून में सनसनी! छुट्टी के बाद लापता हुए हिमालयन पब्लिक स्कूल के 4 छात्र

डोईवाला के हिमालयन पब्लिक स्कूल के चार बच्चे छुट्टी के बाद से लापता हैं। बच्चे स्कूल बस में नहीं बैठे और घर भी नहीं पहुंचे। पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Dehradun missing children: Four School Children Missing After Classes in Doiwala
Image: Four School Children Missing After Classes in Doiwala

देहरादून: Dehradun के डोईवाला क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। Himalayan Public School के चार बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद अचानक लापता हो गए, जिससे परिजनों और स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Four School Children Missing After Classes in Doiwala

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी। बच्चों को रोज की तरह स्कूल बस से घर लौटना था, लेकिन वे बस में सवार ही नहीं हुए। जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई।

परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर बच्चों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। कई घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। आगे पढ़िए..

प्रभारी निरीक्षक Kamal Kumar Lunthi ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस स्कूल परिसर, बस स्टॉप और आसपास के इलाकों में लगातार जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों को जल्द खोजने के लिए पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ अभियान चलाया जा रहा है।
डोईवाला में चार बच्चों के अचानक लापता होने की घटना ने पूरे इलाके को चिंता में डाल दिया है। परिवारों की नजरें अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं और सभी बच्चों की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं।