उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शिक्षक समेत दो लोगों की मौत; नई कार खरीदने बाजार गए थे दोनों दोस्त

Uttarakhand News: नानकमत्ता में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और कार की भिड़ंत में चंपावत निवासी शिक्षक संजय पांडे की मौत हो गई। हादसे में फॉर्च्यूनर सवार एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Nanakmatta road accident: Teacher dies in Nanakmatta road accident
Image: Teacher dies in Nanakmatta road accident

उधमसिंह नगर: Nanakmatta में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक संजय पांडे समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Teacher dies in Nanakmatta road accident

जानकारी के अनुसार माडली, बीते मंगलवार को चंपावत निवासी 41 वर्षीय शिक्षक संजय पांडे पुत्र भुवन पांडे अपने साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए Haldwani गए थे। बताया जा रहा है कि नई कार खरीदने के बाद दोनों देर रात वापस लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में Nanakmatta के पास उनकी कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार Toyota Fortuner से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शिक्षक संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी बाल-बाल बच गए। हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। आगे पढ़िए..

वहीं दूसरी ओर से आ रही तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर में सवार एक व्यक्ति की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Khatima भेज दिया है, जहां दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक शिक्षक संजय पांडे चम्पावत जिले के जीआईसी बालातड़ी में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वे अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों, माता-पिता और दादी को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षक होने के साथ ही संजय पांडे भजन गायकी के लिए भी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।