सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में देहरादून रीजन राष्ट्रीय स्तर पर 17वें स्थान पर रहा। रीजन का कुल पास प्रतिशत 81.42% दर्ज किया गया, जबकि छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: CBSE Class 12 Results 2026
देहरादून: Central Board of Secondary Education यानी CBSE ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया। देशभर में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन Dehradun रीजन का प्रदर्शन इस बार उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।
CBSE Class 12 Results 2026
सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देहरादून रीजन देश के 22 रीजन में 17वें स्थान पर रहा। ऐसे में शिक्षा के लिए मशहूर देहरादून रीजन का कमजोर प्रदर्शन कई सवाल खड़े कर रहा है। इस साल देहरादून रीजन का कुल परीक्षा परिणाम 81.42 प्रतिशत दर्ज किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रदर्शन काफी पीछे माना जा रहा है। तुलना करें तो देश में सबसे बेहतर प्रदर्शन Thiruvananthapuram रीजन का रहा, जहां 95.62 प्रतिशत छात्र सफल हुए। देहरादून रीजन के अंतर्गत इस बार कुल 1,285 स्कूल परीक्षा प्रक्रिया में शामिल हुए थे। परीक्षाओं के संचालन के लिए 480 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस रीजन में कुल 97,012 छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी।
छात्राओं ने फिर किया बेहतर प्रदर्शन
आंकड़ों के अनुसार परीक्षा में 54,172 छात्र और 42,840 छात्राएं शामिल हुई थीं। एक बार फिर छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। छात्राओं का पास प्रतिशत 85.84 फीसदी रहा, जबकि छात्रों का रिजल्ट 77.92 प्रतिशत दर्ज किया गया।
शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
लगातार बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को अनुशासन और पढ़ाई में निरंतरता से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं छात्रों के अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों को गंभीर प्रयास करने की जरूरत बताई जा रही है। देहरादून रीजन का राष्ट्रीय स्तर पर 17वें स्थान पर पहुंचना शिक्षा विभाग के लिए भी चिंता का विषय माना जा रहा है।
शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत
सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम ने जहां हजारों छात्रों के चेहरे पर खुशी लाई, वहीं देहरादून रीजन का कमजोर प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत को भी उजागर कर गया। विशेषज्ञों का मानना है कि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक शिक्षा संसाधन उपलब्ध कराकर आने वाले वर्षों में परिणामों को बेहतर बनाया जा सकता है।