Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: जनपद Pauri Garhwal में सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल है। Vaidehi Negi और Vishesh Rawat ने शानदार अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
दरअसल, पौड़ी गढ़वाल जिले के बीआर मॉडर्न स्कूल की छात्रा Vaidehi Negi और छात्र Vishesh Rawat ने सीबीएसई 12th बोर्ड रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रा Vaidehi Negi ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर BR Modern School में टॉप किया है। वैदेही बताती हैं कि उनका सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है और इसके लिए उसने कोचिंग भी शुरू कर दी है।वैदेही ने बताया कि वह रोजाना चार से पांच घंटे नियमित पढ़ाई करती थी। वह स्कूल शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ ऑनलाइन अध्ययन भी करती थी। उसने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, माता-पिता और सहपाठियों को दिया है। वैदेही के पिता प्रवीण नेगी पेशे से वाहन चालक हैं, जबकि मां रेनु नेगी गृहिणी हैं। वह पौड़ी गांव की रहने वाली है और उसकी एक छोटी बहन भी है, जो फिलहाल कक्षा सात में पढ़ाई कर रही है। आगे पढ़िए..
Vishesh Rawat ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विशेष का लक्ष्य इंजीनियरिंग के क्षेत्र में योगदान देना है। इसके लिए वह अप्रैल में जेईई प्रवेश परीक्षा भी दे चुका है। विशेष ने बताया कि वह प्रतिदिन करीब चार घंटे पढ़ाई करता था। उसके पिता विनोद रावत BR Modern School में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां बसंती देवी आंगनबाड़ी सहायिका हैं। उसकी बड़ी बहन बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। विशेष ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। दोनों छात्रों की सफलता के बाद से बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी गढ़वाल ख़ुशी का माहौल है।