देहरादून के जीएमएस रोड पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दो युवतियों के साथ जा रहे युवक को रोककर एस्कॉर्ट सर्विस के आरोप लगाए। मौके पर हंगामा और मारपीट के बाद पुलिस युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Dehradun Youth Detained After GMS Road Incident Involving Two Women
देहरादून: जीएमएस रोड पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो युवतियों को कार में लेकर जा रहे एक युवक को Bajrang Dal के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
Dehradun Youth Detained After GMS Road Incident Involving Two Women
जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक दो हिंदू युवतियों को अपने साथ लेकर जा रहा है। आरोप लगाया गया कि युवक युवतियों से कथित तौर पर एस्कॉर्ट सर्विस का काम करवा रहा था। सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने युवक की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक पीछा करने के बाद जीएमएस रोड पर कार को रोक लिया गया।
सड़क पर रोकी गई कार, शुरू हुआ हंगामा
कार रुकते ही मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। इस दौरान कुछ लोगों ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी। माहौल धीरे-धीरे गर्म होता गया और आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने कार का पिछला शीशा भी तोड़ दिया। इसके बाद युवक को कार से बाहर निकाल लिया गया। मौके पर काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। आगे पढ़िए..
बजरंग दल कार्यकर्ताओं का दावा है कि युवक पिछले दो दिनों से दोनों युवतियों को अपने साथ घुमा रहा था। आरोप यह भी लगाया गया कि वह युवतियों से एस्कॉर्ट सर्विस का काम करवा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने संभाला मामला
घटना की सूचना मिलते ही बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। पुलिस द्वारा युवतियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगीपुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील भी की है।