चारधाम यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बस से कुचलकर महिला तीर्थयात्री की मौत

चारधाम यात्रा मार्ग पर गौचर ग्राउंड के पास एक बस की चपेट में आने से 67 वर्षीय महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। पुलिस ने गुजरात निवासी बस चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Char Dham Yatra Accident: Woman pilgrim crushed to death by bus on Chardham Yatra route
Image: Woman pilgrim crushed to death by bus on Chardham Yatra route

चमोली: चारधाम यात्रा मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित बस ने तीर्थयात्री महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद यात्रा मार्ग पर अफरातफरी और शोक का माहौल बन गया।

Woman pilgrim crushed to death by bus on Chardham Yatra route

चौकी इंचार्ज मानवेंद्र गुसाईं के अनुसार उत्तरप्रदेश के Ghazipur के पचोखरा की निवासी 67 वर्षीय राजकुमारी पत्नी शशिकांत शर्मा 15 मई को अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर निकली थीं और Badrinath Temple के दर्शन के लिए जा रही थीं। महिला ऋषिकेश से बस के जरिए बदरीनाथ जा रही थीं। इसी दौरान Gauchar Ground के पास विपरीत दिशा से आ रही बस के चालक ने कथित लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को बस के अगले दाहिने टायर से कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि घायल महिला को तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय गौचर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आगे पढ़िए..

पुलिस ने आरोपी बस चालक मितेश कुमार मोदी निवासी Mehsana को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में शामिल बस को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं दोनों बसों में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बसों के माध्यम से बदरीनाथ के लिए रवाना किया गया।
Char Dham Yatra मार्ग पर लगातार बढ़ते सड़क हादसों के बीच यह घटना एक बार फिर यात्रा सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंचते हैं, ऐसे में प्रशासन और परिवहन विभाग पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।