नैनीताल पुलिस ने मुखानी क्षेत्र में कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों रुपये चोरी करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 3.17 लाख रुपये नकद और दस्तावेज बरामद हुए हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Office Theft Solved in 24 Hours Accused Arrested
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र में एक कार्यालय का शटर उखाड़कर लाखों रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कार्यालय से करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए थे।
Office Theft Solved in 24 Hours, Accused Arrested
जानकारी के अनुसार बीते 27 मई को हिम्मतपुर तल्ला निवासी Vikram Singh Kanwal ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बच्ची नगर स्थित उनके कार्यालय का शटर तोड़कर अज्ञात चोर नकदी और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गया।
एसएसपी Manjunath TC के निर्देशन में मामले की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। आगे पढ़िए..
मुखानी क्षेत्र के लामाचौड़ खास में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से Pilibhit का निवासी है और वर्तमान में हल्द्वानी में रह रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले संबंधित कार्यालय में रंगाई-पुताई का कार्य कर चुका था। इसी दौरान उसने कार्यालय की पूरी रेकी की और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जुटाई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 3 लाख 17 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा शिकायतकर्ता का आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच
पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह पहले भी चोरी या अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है या नहीं। घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी और बड़ी रकम की बरामदगी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस, तकनीकी टीम और मुखबिर तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।