Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: Uttarakhand के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राजधानी Dehradun में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के आज रविवार 31 मई को भी अधिकांश जिलों में मौसम खराब बना रह सकता है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने Uttarkashi, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar और Pithoragarh जिलों के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और मौसम के अचानक बिगड़ने की संभावना जताई गई है। आगे पढ़िए..
राज्य के अन्य पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
आगामी मानसून सीजन को देखते हुए राज्य सरकार और विभिन्न विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। Public Works Department Uttarakhand ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मशीनें तैनात करने की प्रक्रिया तेज कर दी है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।