रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र में भीरी-पेलिंग मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायल हुए हैं। एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: 3 killed in Rudraprayag road accident
रुद्रप्रयाग: Ukhimath क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तोड़ीधार-पैलिंग मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
3 killed in Rudraprayag road accident
पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर गया और एक पेड़ पर जाकर अटक गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, State Disaster Response Force (एसडीआरएफ) और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। आगे पढ़िए..
महिला समेत तीन लोगों की मौत
दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान महेंद्र सिंह (68 वर्ष), अंजन सिंह (42 वर्ष) और संगीता देवी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों मृतक उथिंड गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पांच लोग घायल, अस्पताल में उपचार जारी
हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अगस्त्यमुनि स्थित नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान रेशमा देवी, दक्षित (5 वर्ष), सान्वी (3 वर्ष), विहान (8 वर्ष) और वैभव (10 वर्ष) के र्रोप में हुई है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का उपचार जारी है।
रेस्क्यू अभियान में जुटीं बचाव टीमें
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे से गांव में शोक की लहर
एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से उथिंड गांव में शोक का माहौल है। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गया है।