हल्द्वानी में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार का खुलासा किया। महिला मैनेजर समेत 4 लोग गिरफ्तार, 6 युवतियां रेस्क्यू, स्पा संचालक फरार। पढ़ें पूरी खबर।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Sex Racket Busted at Haldwani Spa Center Four Arrested
लालकुआं: उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के एक लग्जरी स्पा सेंटर पर छापा मारकर महिला मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान छह युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गया।
Sex Racket Busted at Haldwani Spa Center, Four Arrested
जानकारी के अनुसार बीते बृहस्पतिवार शाम एएचटीयू और कोतवाली पुलिस की टीम ने नैनीताल रोड स्थित तिकोनिया क्षेत्र के गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर संचालित एमजे द लग्जरी स्पा सेंटर में औचक छापेमारी की। छापे के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर के भीतर संदिग्ध और आपत्तिजनक गतिविधियों के संकेत मिले। तलाशी के दौरान टीम ने दो एंट्री रजिस्टर, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पुलिस ने मौके से 4,320 रुपये नकद और जांच से संबंधित अन्य सामान भी कब्जे में लिया है।
महिला मैनेजर सहित चार लोग गिरफ्तार
पुलिस कार्रवाई में स्पा सेंटर की महिला मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में स्पा सेंटर की मैनेजर, एक स्थानीय सहयोगी और दो ग्राहक शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार
छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर का संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भी नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि संचालक की भूमिका की भी विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से छह युवतियों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने प्रारंभिक काउंसलिंग के बाद सभी को मुखानी स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार वहां विशेषज्ञों द्वारा आगे की काउंसलिंग कराई जाएगी। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
कैंची धाम दर्शन के लिए आए थे गिरफ्तार युवक
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दो युवक उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कैंची धाम घूमने आए थे। दर्शन के बाद वे हल्द्वानी में रुके हुए थे और इसी दौरान स्पा सेंटर में पहुंच गए, जहां पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार संबंधित स्पा सेंटर को लेकर पहले भी कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर एएचटीयू और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण की योजना बनाई थी। छापेमारी के दौरान मिली परिस्थितियों के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कर रही है पुराने रिकॉर्ड की जांच
पुलिस अब गिरफ्तार महिला और उसके सहयोगियों के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस नेटवर्क का संबंध किसी बड़े गिरोह से था या नहीं। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जांच के दौरान अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
सीओ सिटी अमित कुमार सैनी के अनुसार, मामले में गिरफ्तार महिला और उसके सहयोगियों की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। फरार संचालक को भी मुकदमे में नामजद किया गया है और उसकी तलाश जारी है।