देहरादून की छात्रा रिया थापा के निधन पर राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया। कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। घटना के बाद छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा तेज हुई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Rahul Gandhi Meets Family of Dehradun Student Riya Thapa
देहरादून: इन दिनों देहरादून की NEET छात्रा रिया थापा की आत्महत्या की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। NEET पेपर लीक होने के बाद से निराश छात्रा ने अब परीक्षा से करीब 6 दिन पहले अपनी जान देदी। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने भी छात्रा रिया थापा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
Rahul Gandhi Meets Family of Dehradun Student Riya Thapa
गौरतलब हो कि देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रमणि निवासी 23 वर्षीय रिया कुमारी ने पढ़ाई में निराशा के चलते अपनी जान देदी। मंगलवार सुबह हुई इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को कमरे की तलाशी करते समय मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि मम्मी पापा आई लव यू, मैने पढ़ाई में असफल होने के कारण यह कदम उठाया है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रिया थापा पढ़ाई में बेहद प्रतिभाशाली थीं। उन्होंने कक्षा 12वीं में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे और उच्च शिक्षा के लिए मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही थीं। वर्तमान में रिया नीट की तैयारी कर रही थी। वो पहले भी नीट की परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन असफलता के कारण निराश थी। इस बार नीट का पेपर लीक होने के बाद से वो बहुत ज्यादा परेशान रहने लगी थी। अब आगामी 21 जून को फिर से नीट एग्जाम की तिथि तय की गई हैं, लेकिन छात्रा रिया ने एग्जाम से करीब 6 दिन पहले की उसने जान देदी। आगे पढ़िए..
राहुल गांधी ने परिजनों को दी सांत्वना
इस घटना के चर्चित होने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने छात्रा रिया थापा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X.COM पर जारी अपने संदेश में रिया के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना को अत्यंत दुखद बताया। राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि रिया एक मेधावी छात्रा थीं और उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष Suryakant Dhasmana ने देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में रिया के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। धस्माना ने रिया के पिता राजेश मल्ल और अन्य परिवारजनों से बातचीत कर दुख की इस घड़ी में पार्टी की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि एक होनहार छात्रा का असमय निधन बेहद पीड़ादायक है। रिया के पिता राजेश मल्ल, जो पूर्व सैनिक हैं, ने बताया कि बेटी पढ़ाई को लेकर गंभीर और समर्पित थी। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है। परिजनों और परिचितों के अनुसार रिया का सपना मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना था और वह अपने लक्ष्य को लेकर लगातार मेहनत कर रही थीं।