उत्तराखंड: सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत, दिल्ली से लौट रहा था घर

उत्तराखंड के रुद्रपुर में टांडा जंगल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नैनीताल निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश में जुटी है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Rudrapur Road Accident: Youth Dies in Rudrapur Road Accident
Image: Youth Dies in Rudrapur Road Accident

रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में नैनीताल निवासी 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक दिल्ली से बाइक पर अपने घर लौट रहा था, तभी टांडा जंगल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Youth Dies in Rudrapur Road Accident

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कुंदन सिंह सम्मल (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नैनीताल जिले के काठगोदाम क्षेत्र के ग्राम राशिल का निवासी था। बताया जा रहा है कि कुंदन पिछले चार वर्षों से दिल्ली के एक होटल में नौकरी कर रहा था और अपने घर लौटते समय यह हादसा हुआ।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना सिडकुल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत टांडा जंगल के पास हुई। प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने का माना जा रहा है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कुंदन सिंह अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे थे। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। उनके पिता खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिजनों के अनुसार, कुंदन परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनकी असमय मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है और गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

पोस्टमार्टम के बाद आगे बढ़ेगी जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों के बारे में अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।