UK Board Exam 2027: हाईस्कूल और इंटर के ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि और पूरी प्रक्रिया

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, शुल्क और पूरी प्रक्रिया यहां जानें।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
UK Board Exam 2027: UK Board Starts Online Registration for Class 10 and 12 Exams 2027
Image: UK Board Starts Online Registration for Class 10 and 12 Exams 2027

रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड की वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो गई है। इस वर्ष भी सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। बोर्ड ने सभी विद्यालयों को समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

UK Board Starts Online Registration for Class 10 & 12 Exams 2027

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन भरने और निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई है। छात्रों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

स्कूलों के माध्यम से भेजा जाएगा ऑनलाइन डेटा

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सभी आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय अपने संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का आवेदन अपने पोर्टल पर दर्ज करेगा। इसके बाद विद्यार्थियों का ऑनलाइन डेटा उत्तराखंड बोर्ड कार्यालय को भेजा जाएगा, जहां उसकी जांच की जाएगी।

विलंब शुल्क के साथ भी कर सकेंगे आवेदन

उत्तराखंड बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी के अनुसार, यदि व्यक्तिगत परीक्षार्थी 14 अगस्त के बाद आवेदन शुल्क जमा करते हैं, तो उन्हें 150 रुपये का विलंब शुल्क भी देना होगा। विलंब शुल्क के साथ व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन स्कूलों द्वारा 24 अगस्त तक बोर्ड कार्यालय को भेजे जा सकेंगे।

आवेदन शुल्क में नहीं हुआ कोई बदलाव

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष आवेदन शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षार्थियों से पूर्व निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा।

विद्यार्थियों के लिए जरूरी सलाह

बोर्ड ने छात्रों और विद्यालयों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। आवेदन भरते समय नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की त्रुटि या परेशानी का सामना न करना पड़े।