देहरादून में एक महिला ने अपनी नौकरानी पर लाखों रुपये के हीरे और सोने के गहने चोरी करने का आरोप लगाया है। WhatsApp स्टेटस और Instagram Reel में गहने पहने दिखने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Police Register Case Against Maid in Dehradun Jewelry Theft
देहरादून: एक महिला ने अपनी नौकरानी पर लाखों रुपये के हीरे और सोने के गहने चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि नौकरानी के WhatsApp स्टेटस और Instagram Reel में चोरी हुए गहने दिखने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Police Register Case Against Maid in Dehradun Jewelry Theft
जानकारी के अनुसार देहरादून के आईटी पार्क क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के घर से करीब एक वर्ष पहले हीरे और सोने के लाखों रुपये के गहने रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे। महिला ने खुद काफी तलाश की और पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन गहनों का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता के अनुसार, शुरुआत में उन्हें अपनी घरेलू सहायिका पर शक हुआ था। आगे पढ़िए..
जब उससे पूछताछ की गई तो उसने चोरी से साफ इनकार कर दिया और खुद ही पुलिस में शिकायत करने की बात कही। वह शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला के साथ पुलिस चौकी भी गई, जिससे शिकायतकर्ता का उस पर भरोसा हो गया।
WhatsApp स्टेटस और Instagram Reel ने खोला राज
करीब एक साल बाद महिला ने 29 जून को नौकरानी का WhatsApp स्टेटस और Instagram Reel देखा। उनका आरोप है कि वीडियो और तस्वीरों में नौकरानी वही हीरे और सोने के गहने पहने दिखाई दी, जो उनके घर से चोरी हुए थे। इसके बाद महिला को यकीन हो गया कि गहनों की चोरी उसी ने की है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
महिला ने पहले जाखन पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी थी। बाद में मामले में कार्रवाई करते हुए राजपुर थाना पुलिस ने आरोपी नौकरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर सामने आए फोटो और वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।