उत्तराखंड: रिज़ॉर्ट में चल रहा था सेक्स रैकेट का काला कारोबार, 10 युवतियों सहित 52 लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने एक रिसॉर्ट पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया। कार्रवाई में 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 10 युवतियां भी मौके से पकड़ी गई। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Ramnagar Resort Raid: Police Bust Alleged Sex Racket in Ramnagar
Image: Police Bust Alleged Sex Racket in Ramnagar

रामनगर: यहां एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने एक रिसॉर्ट पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया है। संयुक्त अभियान में 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 10 युवतियां भी मौके से पकड़ी गई।

Police Bust Alleged Sex Racket in Ramnagar

जानकारी एक अनुसार उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने देर रात एक रिसॉर्ट पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रिसॉर्ट के विभिन्न कमरों की तलाशी ली। कार्रवाई में कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियां भी पकड़ी गई। युवतियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

अवैध शराब और नकदी बरामद होने का दावा

पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान मौके से कथित रूप से अवैध शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि रिसॉर्ट परिसर में बिना वैध लाइसेंस के बार संचालित किए जाने की आशंका है। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के दौरान होटल के कुछ कर्मचारियों की कथित भूमिका भी सामने आई है। हालांकि, कार्रवाई के समय रिसॉर्ट का मैनेजर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

आज प्रेस वार्ता में होगा विस्तृत खुलासा

पुलिस ने बताया है कि पूरे मामले का विस्तृत खुलासा आज शाम 4:30 बजे रामनगर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया जाएगा। इस दौरान कार्रवाई, बरामदगी, गिरफ्तार आरोपियों और आगे की कानूनी प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है। फिलहाल सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।