उत्तराखंड में कल रेड अलर्ट! इन 6 जिलों में स्कूल बंद, फ्लैश फ्लड की भी चेतावनी.. सावधान रहें

उत्तराखंड में 10 जुलाई के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी के बीच 6 जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। कई जिलों के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी भी जारी की गई है। (Updated)
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
School Closed Due to Rain: Schools Closed in 5 Districts as Heavy Rain and Flash Flood Warning
Image: Schools Closed in 5 Districts as Heavy Rain and Flash Flood Warning

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Schools Closed in 5 Districts as Heavy Rain and Flash Flood Warning

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की ओर से कुछ संवेदनशील जिलों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की आशंका भी जताई गई है। मौसम संबंधी चेतावनियों को देखते हुए कई जिला प्रशासनों ने एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

इन जिलों में 10 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद

जिला प्रशासनों द्वारा जारी आदेशों के अनुसार देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई को अवकाश रहेगा। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मौसम विभाग ने क्या कहा?

आईएमडी के अनुसार, 10 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में-
भारी से अत्यधिक भारी वर्षा,
गरज-चमक के साथ तेज बारिश,
आकाशीय बिजली,
तथा कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक तीव्र वर्षा
की संभावना बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और जलभराव का जोखिम भी बढ़ सकता है।

फ्लैश फ्लड को लेकर विशेष सतर्कता

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़ जैसी स्थितियां बन सकती हैं। जिला प्रशासनों को नदी-नालों, बरसाती गधेरों और भूस्खलन संभावित इलाकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि-
अनावश्यक यात्रा से बचें।
नदी, नालों और बरसाती गधेरों के पास न जाएं।
भूस्खलन संभावित मार्गों पर अतिरिक्त सावधानी बरतें।
मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

जिलाधिकारियों ने दिए विशेष निर्देश

देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर के जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों को स्कूल बंद रखने के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राहत एवं बचाव दलों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।